
चयनित विद्यार्थी विकासखंड स्तर पर होंगे शामिलखैरागढ़। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला
खैरागढ़ में 18 सितंबर को सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा पहली से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए ‘मेरे सपनों का भारत-2047’ की कल्पना को चित्रों और भाषण के माध्यम से प्रस्तुत किया। चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी ड्राइंग शीट और रंगों के माध्यम से स्वच्छ भारत, स्वच्छ वातावरण, ऊर्जा संरक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और डिजिटल इंडिया सहित विकसित भारत की विभिन्न परिकल्पनाओं को जीवंत रूप देने का प्रयास किया वहीं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विकसित भारत-2047 के निर्माण में शिक्षा, स्वच्छता, तकनीक, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक जिम्मेदारियों की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। भाषण प्रतियोगिता में प्रत्येक कक्षा से पांच विद्यार्थियों को प्रतिभागी बनाया गया। इसके बाद प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का चयन किया गया। इसी प्रकार चित्रकला प्रतियोगिता में भी कक्षा स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान का चयन किया गया। शाला स्तर पर हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग चयन प्रक्रिया अपनाई गई। प्राथमिक, माध्यमिक तथा हाईस्कूल/हायर सेकेंडरी स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी अब विकासखंड स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता में शाला का प्रतिनिधित्व करेंगे। आयोजन में शाला परिवार के शिक्षक एवं व्याख्याता कुणाल टंडन, किशोर यादव, विनीता दीक्षित, खूम वर्मा, नीलू सिंह, तृप्ति दशरिया, उत्तरा साहू, करन साहू, अखिलेश कुमार श्रीवास्तव, गुंजन सिंह दीक्षित, उमा देवी त्रिपाठी, रिया जैन, चंद्रशेखर रजक, सरोजबाला साहू, मेघा उपाध्याय, सत्य प्रकाश, निलय दास, अमीषा देवांगन, प्रांजल सिन्हा, सिमरन कौर, सोनिया मसीह, अपर्णा, सुपर्णा, भूपेश, नीति साहू, गौरी, शोयब खान, नंदकुमार देवांगन, योगेन्द्र देवांगन, गिरिवर कोसरे सहित शाला परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।