KCGअपराध

गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने बाइक व मोबाइल किया जब्त

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जिले में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जालबाँधा पुलिस चौकी ने दो युवकों को अवैध रूप से गांजा परिवहन करते गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 489 ग्राम गांजा एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग ₹85 हजार बताई गई है। पुलिस के अनुसार 27 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक मोटर साइकिल से गांजा लेकर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर रवि सिंहा ठेला के पास घेराबंदी कर पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 08 बीए 4227 को रोका गया है। तलाशी लेने पर बाइक की डिग्गी से हरे रंग की पॉलीथिन में रखा 489 ग्राम गांजा बरामद हुआ जिसकी अनुमानित कीमत 5 हजार है। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (लगभग ₹70 हजार) तथा दो मोबाइल फोन (लगभग ₹10 हजार) भी जब्त किए गए है। मामले में पुलिस ने प्रदीप सिन्हा (19) निवासी मंदराकुही तथा रितेश सिंह (21) निवासी सलोनी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 288/2026 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत कार्रवाई की। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। जिला पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध शराब जुआ सट्टा और मादक पदार्थों के कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page