Advertisement
Uncategorized

एमएसएमई में नए उद्यमियों के लिये राह हुई आसान

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। स्थानीय युवाओं और नवोदित उद्यमियों को स्वरोजगार के लिए तैयार करने की दिशा में रैंप योजना के अंतर्गत आयोजित उद्यमिता विकास कार्यक्रम ने जिले में सकारात्मक संदेश दिया। समापन अवसर पर प्रतिभागियों को व्यवसाय की बुनियादी और व्यावहारिक जानकारी दी गई। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं, महिलाओं, स्व-सहायता समूहों एवं स्टार्टअप से जुड़े प्रतिभागियों को एमएसएमई क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों, सरकारी सहायता योजनाओं और व्यवसाय प्रबंधन की प्रक्रियाओं से अवगत कराया गया। इस दौरान स्थानीय संसाधनों पर आधारित व्यवसायिक संभावनाओं को समझने पर विशेष जोर दिया गया।
कृषि-आधारित उद्योग, खाद्य प्रसंस्करण, पर्यटन, वनोपज, हथकरघा, हस्तशिल्प और सेवा क्षेत्र में संभावनाओं पर विशेषज्ञों ने विस्तार से जानकारी साझा की साथ ही ओडीओपी योजना के अंतर्गत जिले की प्रमुख विशेषताओं पर आधारित उद्यम स्थापित करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम में कुल 35 प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। प्रशिक्षण के दौरान संवादात्मक सत्र समूह चर्चा एवं अनुभव साझा करने की गतिविधियां आयोजित की गईं। इस दौरान 28 प्रतिभागियों का उद्यम पोर्टल में पंजीयन कराया गया जिससे उन्हें भविष्य में शासकीय योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। मास्टर ट्रेनर पारुल पाण्डेय, डिविजनल समन्वयक लोकेश सिन्हा और तुषार साहू के मार्गदर्शन में कार्यक्रम प्रेरक रहा।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page