पॉलिटिक्स

एनसीडब्ल्यूसी के प्रदेश अध्यक्ष ने साथियों के साथ मनाई मुदलियार की जयंती

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. एनसीडब्ल्यूसी के प्रदेश अध्यक्ष नदीम मेमन ने अपने साथियों के साथ झीरम घाटी में शहीद पूर्व विधायक उदय मुदलियार की जयंती मनाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. ज्ञात हो कि विगत 9 वर्ष पूर्व 25 मई 2013 को कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा का काफिला बस्तर में जनसभा के बाद वापस लौट रही थी तभी झीरम घाटी में नक्सलियों के द्वारा कांग्रेस के काफिले में हमला किया गया जिसमें संस्कारधानी राजनांदगांव जिले के लाडले व पूर्व विधायक उदय मुदलियार सहित 31 लोग शहीद हुये थे. रविवार 31 जुलाई को जिले के लाडले सपूत व पूर्व विधायक शहीद उदय मुदलियार की जयंती मनाई गई जिसमें नेशनल कांग्रेस वर्कर कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष नदीम मेमन सहित कांग्रेस नेता यतेंद्रजीत सिंह, जिला युवक कांग्रेस के महासचिव राजा सोलंकी, युवक कांग्रेस नेता यतीश सिन्हा, सूरज देवांगन राजनांदगांव पहुंचकर दिल्ली दरवाजा के पास बने दिवंगत उदय मुदलियार की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किये.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page