ईडी की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, मुख्य मार्ग में किया चक्काजाम

प्रदर्शन के दौरान चारपहिया वाहन का टायर जलाकर जताया विरोध

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी तथा ईडी जैसी केंद्रीय एजेंसियों के कथित दुरुपयोग के खिलाफ मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर के मुख्य मार्ग स्थित टेम्पो चौक में जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने लगभग दो घंटे तक चक्काजाम कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चक्का जाम के चलते खैरागढ़-कवर्धा मुख्य मार्ग करीब दो घंटे तक बाधित रहा और यातायात पुलिस को मार्ग बदलना पड़ा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने चारपहिया वाहन का टायर जलाकर विरोध जताया और ईडी वापस भेजो, जेल भरो, कांग्रेस न रुकेगी न झुकेगी, तानाशाही नहीं चलेगी, मोदी सरकार होश में आओ के नारे लगाते हुये प्रदर्शन जारी रखा। कुछ प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर लेटकर गिरफ्तारी और केंद्र सरकार की नीतियों के विरुद्ध अपना विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती रही। विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष गजेंद्र ठाकरे के नेतृत्व में उक्त प्रदर्शन किया गया। कांग्रेसियों ने चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी को भाजपा की तानाशाही मानसिकता और राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित बताया। विधायक यशोदा वर्मा ने चैतन्य बघेल को एक किसान बताते हुए कहा कि उनका राजनीति से कोई संबंध नहीं है और उनके खिलाफ की गई कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है। जिला अध्यक्ष गजेंद्र ठाकरे ने कहा कि भूपेश बघेल जब विधानसभा में भाजपा सरकार के घोटालों का पर्दाफाश करने जा रहे थे उसी दिन उनके पुत्र की गिरफ्तारी यह दर्शाती है कि भाजपा लोकतांत्रिक विरोध के स्वर को दबाने का प्रयास कर रही है। प्रदर्शन के दौरान विधायक यशोदा वर्मा, जिला अध्यक्ष गजेन्द्र ठाकरे, पूर्व विधायक गिरवर जंघेल, गंडई नपं अध्यक्ष टारकेश्वर शाह खुशरो, कांग्रेस नेता निलांबर वर्मा, गुलाब चोपड़ा, सुनीलकांत पांडे, गिरिराज किशोर दास, रज्जाक खान, दशमत उत्तम जंघेल, उत्तम ठाकुर, देवराज किशोर वैष्णव, कौशल कोसरे, कामदेव जंघेल, धर्मेन्द्र मंडावी, विजय वर्मा, गुलशन तिवारी, रामकुमार पटेल, भीखमचंद छाजेड़, आकाशदीप सिंह गोल्डी, कोमल साहू, भिज्ञेश यादव, मनराखन देवांगन, अरुण भारद्वाज, दिनेश साहू, रोहित पुलत्स्य, संदीप सिरमौर, मोहम्मद खान, अय्युब कुरैशी, हेम कल्याणी तोड़े, हेमलता ठाकुर, रुक्मणी देवांगन, ललित महोबिया, प्रमोद ठाकुर, कोमल वर्मा, शैलेन्द्र क्षत्रिय, तेजराम वर्मा, यतेन्द्रजीत सिंह, देवकांत यदू, लीलाधर वर्मा, मधुसुदन साहू, घनश्याम सिन्हा, गौतम जैन, अशोक वर्मा, गोवर्धन मेरावी, लक्ष्मण विश्वकर्मा, बलदाऊ जंघेल, लिखन जंघेल, तोरण ठाकुर, मनीष कोचर, देवलाल, तोपसिंह निषाद, हिमांचल राजपूत, पूरन सारथी, गौकरण जंघेल, नजारुद्दीन, नीरज महोबिया, दिलीप महोबिया, दयालू वर्मा, संत निषाद, दीपक देवांगन, पुरषोत्तम वर्मा, महेश यादव, रिंकू गुप्ता, सुरजीत सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।