Advertisement
IMG-20241028-WA0001
IMG-20241028-WA0002
previous arrow
next arrow
KCG

खैरागढ़ में हजारों धर्म प्रेमियों की उपस्थिति में हुआ 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का समापन

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. नगर के राजा फतेह सिंह मैदान में जारी 51 कुंडीय चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ का बुधवार को पूर्णाहूति व विभिन्न अनुष्ठान के साथ समापन हुआ।

चार दिवसीय आयोजन में हजारों की संख्या में धर्म प्रेमी एकजुट हुए और सभी ने विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का लाभ लिया। चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ के आखिरी दिन नगर सहित ग्रामीणों क्षेत्रों के विभिन्न हिस्सो से बड़ी संख्या में गायत्री परिवार के साधक सहित श्रद्धालु परिजनों के साथ पूर्णाहूति में शामिल होने खैरागढ़ पहुँचे और विधि-विधान से पूर्णाहूति में अपनी आहूति डाली। इस दौरान फतेह मैदान में मंगलवार की तरह बुधवार को भी जमकर भीड़ उमड़ी। वाहनों और लोगों को संभालने पुलिस जवानों को मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान अंतिम दिन का कार्यक्रम सुबह सामुहिक जप ध्यान और प्रज्ञा योग के साथ प्रारंभ हुआ।

कार्यक्रम के बाद हरिद्वार से आये गायत्री परिवार के आचार्य द्वारा विभिन्न प्रवचन सुनाकर लोगों को धर्म कर्म की विस्तृत जानकारी भी दी गई। आखिरी चरण में आयोजित महायज्ञ के पूर्णाहूति में अपनी आहुति देने साधकों सहित स्थानीय लोग भी परिजनों के साथ जुटे। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के साथ आखिरी दिन बिलासपुर, राजनांदगांव, रायपुर, कवर्धा, दुर्ग, भिलाई, छुईखदान, गंडई, साल्हेवारा सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोग पूर्णाहूति में पहुँचे और गायत्री यज्ञ में शामिल होकर विभिन्न संस्कारों के साथ पूर्णाहुति देकर आयोजन को सफल बनाया। अंत में शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे यज्ञ पुरोहितों की टोली को भावभीनी विदाई दी गई। सफल आयोजन के लिए टोली ने समस्त सहयोगियों एवं क्षेत्रवासियों सहित संगीत नगरी के धर्म प्रेमियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page