Uncategorized

खैरागढ़ खंड के जालबांधा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का स्नेह उत्सव संपन्न

सत्यमेव न्यूज जालबांधा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खैरागढ़ खंड द्वारा दीपावली स्नेह मिलन उत्सव का आयोजन जालबांधा में किया गया।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में मनोहर चंदेल,राजनांदगांव विभाग पर्यावरण प्रमुख उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मनोहर चंदेल ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व स्नेह, प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर पंच परिवर्तन विषय पर विस्तार से अपने विचार व्यक्त किए और बताया कि शताब्दी वर्ष के उपरांत संघ द्वारा गृह संपर्क अभियान के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक पहुंच बनाकर लोगों को धर्म, संस्कृति और राष्ट्रभावना के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर विशेष रूप से कौशल वर्मा जिला कार्यवाह, मनोज वर्मा खंड कार्यवाह, मोतीलाल यादव नगर संघचालक, रविन्द्र मंडल प्रमुख, प्रदीप सिंह, एवं स्वदेशी जागरण मंच से प्रणोति जैन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी से विक्रांत सिंह, कोमल जंघेल, दीनदयाल सिन्हा, राजेंद्र वर्मा, जयप्रकाश साहू सहित अनेक स्वयंसेवक एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। दीपावली स्नेह मिलन का यह आयोजन सामाजिक एकता और संगठनात्मक भावना का सशक्त उदाहरण बना।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page