Advertisement
IMG-20241028-WA0001
IMG-20241028-WA0002
previous arrow
next arrow
KCG

जयंती अवसर पर खैरागढ़ में भगवान महावीर की निकली भव्य शोभा यात्रा

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. नगर में महावीर जयंती का पावन पर्व हर्षाेल्लासपूर्वक मनाया गया। जयंती अवसर पर सकल जैन श्रीसंघ के संयोजन में विविध धार्मिक आयोजन संपन्न हुये। जिला मुख्यालय में जैन समाज के सेवाभावी सदस्यों ने सर्वप्रथम नगर में प्रात 5.30 बजे प्रभात फेरी निकाली तदोपरांत भगवान महावीर स्वामी की नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। सुबह श्वेतांबर जैन मंदिर से निकली भगवन की शोभायात्रा बख्शी मार्ग, ईतवारी बाजार, बरेठपारा, गोल बाजार होते हुये पुनः जैन मंदिर पहुंची। शोभा यात्रा पश्चात कुशल पैलेस में भगवान महावीर की प्रभु भक्ति को समर्पित विभिन्न आयोजन संपन्न हुये वहीं रात्रि में प्रभु भक्ति का आयोजन किया गया। समूचे आयोजन के दौरान संघ के अध्यक्ष नरेंद्र जैन, समाजसेवी अभय गिड़िया, नवीन चौरड़िया, संभव लुनिया, प्रदीप डाकलिया, महेंद्र डाकलिया, नितिन चौरड़िया, राजेंद्र डाकलिया, मनोज गिडिय़ा, डीके लूनिया, फणेन्द्र बैद संजय पारख, अजय छाजेड़, राकेश चोपड़ा, दीपक बैद, किशोर मुणोत, नेमी चोपड़ा, धणेन्द्र लूनिया, महेश जैन, उत्तम बैद, उमेश जैन, महावीर जैन, पारस जैन, अमित चोपड़ा, जय डाकलिया, कमलेश गिडिय़ा, संजय जैन, शैलेन्द्र बोथरा, खेमराज जैन, ललित मुणोत, शरद छाजेड़, पिंटू सालेचा, संजय बरडिय़ा, अशोक चौरड़िया, निश्चल गिड़िया, चमन डाकलिया, वैभव लुनिया, हर्षल कोचर, मनोज बैद, कपिल बैद, भव्य चौरड़िया, अक्षत छाजेड, नमन सांखला, मयूर बोहरा, अरिहंत गिड़िया, आनंद चोपड़ा, राहुल बरडिया, निश्चय जैन, नूतन सांखला, शुभम मुणोत, निशांत जैन, सहित जैन यूथ क्लब के सदस्यों सहित समाज के अन्य प्रतिष्ठित प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

भगवान महावीर जयंती अवसर पर सकल जैन श्रीसंघ के द्वारा भगवान महावीर की शोभा यात्रा निकाली गई। उक्त शोभा यात्रा का डॉ.पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी प्रवेश द्वार के पास विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकरियों ने स्वागत किया। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारी सहित विश्व हिंदू परिषद के सदस्य मौजूद रहे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page