KCG

गाली-गलौच कर लोगों को परेशान करने वाला युवक गिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज छुईखदान। छुईखदान थाना क्षेत्र में लोगों से गाली गलौच कर माहौल खराब करने तथा लगातार विवाद उत्पन्न करने वाले एक युवक के खिलाफ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ क्षेत्र से लगातार शिकायतें मिल रही थी जिसके बाद पुलिस ने सख्त कदम उठाया। जानकारी अनुसार ग्राम तेन्दूभाठा निवासी गिरवर जंघेल उम्र 33 वर्ष लंबे समय से क्षेत्र के लोगों को परेशान कर रहा था। आरोपी की हरकतों से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही थी और कई शिकायतें थाना छुईखदान में दर्ज कराई गई थी। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में केसीजी पुलिस टीम ने आरोपी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए धारा 170/126 एवं 135(3) बीएनएसएस के अंतर्गत मामला दर्ज की है। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर उपजेल सलोनी भेज दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि जिले में गुंडागर्दी, असामाजिक गतिविधियों और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page