
धान खरीदी की तैयारियों का लिया जायजा

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने आज विकासखंड छुईखदान के विभिन्न चेकपोस्ट रेंगाखार, साल्हेवारा, भोथली, भाजीडोंगरी और धान खरीदी केंद्र नचनिया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवैध धान की तस्करी और परिवहन पर कड़ी निगरानी रखी जाए। कलेक्टर ने कहा कि सभी वाहनों की नियमित जांच और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि जिले में किसी प्रकार की अनियमितता न हो। धान खरीदी केंद्र नचनिया में कलेक्टर ने 15 नवम्बर से प्रारंभ होने वाली खरीदी की तैयारियों का जायजा लिया और किसानों से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीदी कार्य पारदर्शी और सुचारू रूप से संपन्न हो। इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने चेकपोस्टों और केंद्रों में की गई निगरानी व्यवस्था की जानकारी दी। कलेक्टर चंद्रवाल ने कहा कि जिले में अवैध धान परिवहन की किसी भी गतिविधि पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पर अपर कलेक्टर सुरेंद्र कुमार ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर रेणुका रात्रे और खाद्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।