
ऋतिक कंडरा को मिली नगर मंत्री की जिम्मेदारी
सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद खैरागढ़ नगर इकाई द्वारा खैरागढ़ नगर की नवीन कार्यकारिणी मंगलवार को सरस्वती शिशु मंदिर खैरागढ़ में घोषित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खैरागढ़ के खंड कार्यवाह राजू यादव, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राजनांदगाव विभाग के विभाग संयोजक अमन बृज नामदेव, राजनांदगांव जिला संगठन मंत्री संजय सिंह व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गुलशन भगत की उपस्तिथि में नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई जहां श्री नामदेव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन के बारे में जानकारियां दी साथ ही निर्वाचन अधिकारी के रूप मे उपस्थित राजू यादव ने नगर मंत्री के रूप मे ऋतिक कंडरा व सह मंत्री के रुप मे राजहंस वर्मा, हर्ष वर्मा, महेश पटेल के साथ पूरी कार्यकारिणी की घोषण की। नगर कार्यकारिणी के साथ साथ शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के कैंपस अध्यक्ष के रूप में हर्ष वर्मा, उपाध्यक्ष जीतेश बिसेन, मंत्री चित्रसेन साहू, सहमंत्री विनय साहू सहित कार्यकारिणी की घोषणा की गई। समापन पूर्व खंड कार्यवाह राजू यादव ने संगठन के महत्व को बताते हुए सभी को संगठित हो कर कार्य करने व खैरागढ़ जिले भर में संगठन विस्तार के लिए शुभकामनाएं दी वहीं प्रदेश कार्यकारिणी गुलशन भगत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सभी को मै नहीं हम के भाव से कार्य करना है संगठन के माध्यम से विद्यार्थियों की समस्या के समाधान के लिए कार्य करने प्रेरित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।