Advertisement
IMG-20241028-WA0001
IMG-20241028-WA0002
previous arrow
next arrow
पॉलिटिक्स

समीक्षा बैठक में खैरागढ़ पहुंचे भूपेश बघेल ने कार्यकर्ताओं को कहा निराश होने की जरूरत नहीं

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. लोकसभा चुनाव में हार का सामना करने के बाद आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खैरागढ़ पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को ढांढस बंधाते हुए कहा कि चुनाव आते-जाते रहेंगे दुखी होने की जरूरत नहीं हैं।जो बीत गई, सो बात गई। उन्होंने कहा कि मैं समीक्षा करने नहीं आया हूं, धन्यवाद ज्ञापित करने आया हूं। उन्होंने कहा कि हमारे प्रयास में कोई कमी रह गई होगी, लेकिन कार्यकर्ताओं ने काफी मेहनत की।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के बीच जाना जरूरी है, दुख बांटने से हल्का होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश का महौल तीसरे चरण के बाद बदलना शुरू हुआ और आज कांग्रेस गठबंधन इंडिया सबसे मजबूत विपक्ष के रूप में खड़ी है। भाजपा नीत एनडीए

बैसाखी के सहारे सरकार चल रही है। श्री बघेल ने कहा कि देश के तमाम राजनीतिक प्रेक्षक कह रहे हैं कि आने वाले समय में एनडीए की नरेंद्र मोदी सरकार गिर जाएगी और मध्यवर्ती चुनाव होगा। इस दौरान विधायक यशोदा वर्मा, कांग्रेस नेता नवाज खान, पूर्व विधायक गिरवर जंघेल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष गजेंद्र ठाकरे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुनीलकांत पांडे, नीलेंद्र शर्मा, गुलाब चोपड़ा, कांग्रेस नेत्री दशमत जंघेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आकाशदीप सिंह, शहर कांग्रेस अध्यक्ष भीखमचंद छाजेड़, छुईखदान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकुमार पटेल, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष गुलशन तिवारी, जिला उपाध्यक्ष नदीम मेमन, महिला अध्यक्ष आरती महोबिया, किसान कांग्रेस अध्यक्ष कामदेव जंघेल, पालिका उपाध्यक्ष रज्जाक खान, पार्षद दीपक देवांगन, सुमित टांडिया, दिलीप लहरे, दयाराम पटेल, सूर्यकांत यादव, पूरन सारथी, भरत चंद्राकर, लीलाधर वर्मा, यतेंद्र जीत सिंह, देवकांत यदु, रिंकू महोबिया, पलाश सिंह, राजा सोलंकी, रतन सिंघी, सहित कांग्रेसी मौजूद थे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page