Advertisement
IMG-20241028-WA0001
IMG-20241028-WA0002
previous arrow
next arrow
KCG

रानी रश्मि देवी सिंह शासकीय महाविद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. रानी रश्मि देवी सिंह शासकीय महाविद्यालय खैरागढ़ में प्राचार्य डॉ.ओपी गुप्ता एवं वरिष्ठ प्राध्यापक जितेंद्र कुमार साखरे के मार्गदर्शन में महाविद्यालय में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अतिथि व्याख्याता डॉ.परमेश्वरी कुंभज टांडिया ने बताया कि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस नवाचार के लिए युवा दिमागों को प्रज्वलित करना। यह स्कूली बच्चों को अपना स्टार्टअप शुरू करने के लिये प्रोत्साहित करने और भारत को दुनिया में स्टार्टअप का केंद्र बनाने में योगदान देने पर जोर देता है। इस वर्ष का विषय है। सतत भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी में एकीकृत दृष्टिकोण इस विषय को केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने लॉन्च किया। इस दिवस का उद्देश्य वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना और युवा पीढ़ी को प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, और गणित के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रेरित करना है। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस हर साल 11 मई को भारत की वैज्ञानिक तकनीकी और सामरिक उपलब्धियों की स्मृति में मनाया जाता है। यह दिवस 11 मई 1998 को हुए ऑपरेशन शक्ति (Pokhran-II परमाणु परीक्षण) के सफल परीक्षण की याद दिलाता है जब भारत ने अपनी परमाणु क्षमता का प्रदर्शन किया था इसके साथ ही 11 मई को स्वदेशी रूप से विकसित हंसा-3 विमान की पहली उड़ान भी हुई थी। इस कार्यक्रम में अतिथि व्याख्याता डॉ.उमेंद चंदेल अतिथि व्याख्याता अंजली सिंह अतिथि व्याख्याता खेमपाल अतिथि व्याख्याता अंजली पटेल उपस्थिति रही। इस दौरान महाविद्यालय के छात्र छात्राएं दुर्गा पाल, सुनीता वर्मा, रीना बर्मन, दिव्या वर्मा, खेमेन्द्र कुमार, वासुधुर्वे, पीतांबर यदु, डाकेश्वर वर्मा, देव प्रकाश साहू एवं कंचन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page