Advertisement
Uncategorized

अकरजन और ठेलकाडीह में हुआ महतारी सदन का भूमिपूजन

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। ब्लॉक के ग्राम पंचायत अकरजन और ठेलकाडीह में रविवार को महतारी सदन निर्माण कार्य का शुभारंभ भव्य भूमिपूजन के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह शामिल हुए। दोनों ग्राम पंचायतों में लगभग 30–30 लाख रुपये की राशि से महतारी सदन का निर्माण किया जाएगा।

भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए विक्रांत सिंह ने कहा कि महतारी सदन ग्रामीण महिलाओं के लिए बैठक प्रशिक्षण स्व-सहायता गतिविधियों और सामाजिक कार्यक्रमों के संचालन का एक सुरक्षित एवं सुसज्जित केन्द्र बनेगा। उन्होंने कहा कि यह भवन महिलाओं के आत्मनिर्भरता अभियान को मजबूत करेगा और उनकी भागीदारी को नई दिशा देगा। जि.पं.उपाध्यक्ष ने बताया कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ग्रामीण विकास को गति देने के साथ-साथ महिलाओं के सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। महतारी सदन निर्माण इसी कड़ी में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीण महिलाओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा और सांसद संतोष पांडे के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा प्रतिमाह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता तथा महतारी सदन जैसी सुविधाएं उन्हें आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बना रही हैं। उन्होंने कहा कि इस नए भवन से गांव में महिलाओं की गतिविधियों का संचालन और भी सरल हो जाएगा। जनप्रतिनिधियों की रही उल्लेखनीय उपस्थिति भूमिपूजन कार्यक्रम में पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू, जिला पंचायत सदस्य दिनेश वर्मा, डॉ.शैलेन्द्र त्रिपाठी, शैलेन्द्र मिश्रा, लखन साहू, गोरेलाल वर्मा, जीवन देवांगन, सुरेश साहू सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने महतारी सदन को गांव की प्रगति के लिए एक महत्वपूर्ण और दूरदर्शी पहल बताया।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page