Uncategorized

रैंप योजना के तहत कुम्हार उद्यमियों को मिला तकनीकी प्रशिक्षण

सत्यमेव न्यूज छुईखदान। केंद्र सरकार की सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय की रैंप योजना के अंतर्गत जिले के छुईखदान स्थित हथकरघा केंद्र में कुम्हार व्यवसाय से जुड़े उद्यमियों के लिए तीन दिवसीय सेक्टर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन सीएसआईडीसी रायपुर के मार्गदर्शन में चॉइस कंसल्टेंसी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया गया। कार्यक्रम में लगभग 30 उद्यमियों जिनमें महिला प्रतिभागियों की भी सक्रिय भागीदारी रही ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से रोजगार के नए अवसर विकसित करना तथा कुम्हार शिल्प से जुड़े लोगों को आधुनिक तकनीक और व्यवसायिक जानकारी से सशक्त बनाना रहा। पहले दिन प्रतिभागियों के साथ संवाद स्थापित कर उनके कार्य अनुभव उत्पादन प्रक्रिया और वर्तमान चुनौतियों पर चर्चा की गई। साथ ही व्यक्तिगत मार्गदर्शन के माध्यम से उद्यम विस्तार की संभावनाओं पर सुझाव दिए गए। दूसरे दिन प्रतिभागियों को केंद्र और राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं अनुदान सुविधाओं कौशल उन्नयन कार्यक्रम उद्यम पंजीयन प्रक्रिया तथा विपणन रणनीतियों की जानकारी दी गई। अंतिम दिवस में उत्पादों के बाजार विस्तार आयात निर्यात संभावनाओं विभागीय समन्वय और बढ़ती मांग के अनुरूप उत्पादन क्षमता विकसित करने के विषय में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को शासकीय योजनाओं के लाभ ऋण सुविधा सब्सिडी कार्यशील पूंजी प्रबंधन तथा व्यवसायिक प्रस्तुति से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर कई प्रतिभागियों का उद्यम पंजीयन भी कराया गया। कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर पारुल पाण्डेय डिविजनल समन्वयक लोकेश सिन्हा और तुषार साहू ने प्रशिक्षण संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। समापन अवसर पर आयोजक संस्था द्वारा प्रतिभागियों और सहयोगी दल के प्रति आभार व्यक्त किया गया।प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी एवं प्रेरणादायी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की अपेक्षा जताई है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page