Advertisement
IMG-20241028-WA0001
IMG-20241028-WA0002
previous arrow
next arrow
KCG

ब्लॉक महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर हुई नियुक्तियां

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. जिला महिला कांग्रेस कमेटी केसीजी की अध्यक्ष श्रीमती आरती महोबिया ने जिले के विभिन्न ब्लॉकों में महिला कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति की है। प्रदेश महिला कांग्रेस के अध्यक्ष फुलोदेवी नेताम, खैरागढ़ विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा व डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता स्वामी बघेल की अनुशंसा से ब्लॉक महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है जिसमें खैरागढ़ शहर से श्रीमती अनुभा चंद्राकर व खैरागढ़ ग्रामीण से श्रीमती हेमकल्याणी तोड़े को अध्यक्ष चुना गया है। इसी तरह छुईखदान ब्लॉक से श्रीमती कविता जंघेल व गंडई ब्लॉक से श्रीमती हेमलता ठाकुर को अध्यक्ष मनोनित किया गया है वहीं वनांचल क्षेत्र साल्हेवारा से श्रीमती अमरिका यादव एवं मुढ़ीपार से श्रीमती संतोषी सेन को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष चुना गया है। ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति के साथ ही जिला महिला कांग्रेस कमेटी का भी विस्तार किया गया है जिसमें उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती आरती यादव, श्रीमती प्रियंका जंघेल, श्रीमती रेणुका हिरवानी, श्रीमती रूखमणी देवांगन, श्रीमती खेमेश्वरी वर्मा व श्रीमती द्रोपती वर्मा को चुना गया है। जिला महिला कांग्रेस के महामंत्री पद पर श्रीमती पार्तिका महोबिया, श्रीमती धनेश्वरी जंघेल, श्रीमती नसीमा मेमन, श्रीमती ममता राजेश पाल, श्रीमती गंगोत्री वर्मा व श्रीमती ममता साहू को जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह सचिव पद पर श्रीमती पुष्पा कोसरे, श्रीमती डॉ.किरण झा, श्रीमती जानकी गोवर्धन मेरावी, श्रीमती सुधा चंदेल, श्रीमती विनीता जंघेल, श्रीमती भानबती सिन्हा, श्रीमती सुमन पटेल, श्रीमती राजेश्वरी अग्रवाल व श्रीमती अनुसूईया नगपुरे को चयनित किया गया है। कमेटी में कार्यकारिणी सदस्य के रूप में श्रीमती शारदा जंघेल, श्रीमती शांतिबाई पटेल, श्रीमती जानकी भूखन बंजारे, श्रीमती अन्नपूर्णा जंघेल, श्रीमती तरूण साहू, श्रीमती रेखा जंघेल, श्रीमती जमुना जंघेल, श्रीमती चंद्रिका वर्मा, श्रीमती देवकुमारी सिन्हा, श्रीमती अनिता वर्मा, श्रीमती माधुरी नेताम, श्रीमती दुलेश्वरी वर्मा, श्रीमती सीता वर्मा, श्रीमती राधिका वर्मा, श्रीमती रामबाई भांडेकर, श्रीमती अंजु श्रीवास्तव व श्रीमती वेदकुमारी निषाद को रखा गया है। कमेटी में विशेष आमंत्रित सदस्य खैरागढ़ विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा, डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता स्वामी बघेल, पूर्व विधायक डोंगरगढ़ भुनेश्वर बघेल, पूर्व विधायक खैरागढ़ गिरवर जंघेल, पीसीसी मेंबर मोतीलाल जंघेल, गंडई नपं अध्यक्ष लाल टारकेश्वर शाह खुसरे, पीसीसी मेंबर नीलाम्बर वर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष गजेन्द्र ठाकरे, सेवादल जिलाध्यक्ष देवराज किशोरदास वैष्णव, जिला युकां अध्यक्ष गुलशन तिवारी, जिपं सदस्य निर्मला विजय वर्मा, पूर्व जिपं सभापति विप्लव साहू, पूर्व छुईखदान जनपद अध्यक्ष नीना विनोद ताम्रकार, पूर्व खैरागढ़ जनपद अध्यक्ष लीला प्रकाश मंडावी एवं नपं गंडई के पूर्व अध्यक्ष चेतन देवांगन, छुईखदान जनपद पूर्व उपाध्यक्ष ललित महोबिया, खैरागढ़ जनपद पूर्व उपाध्यक्ष मुरली वर्मा, छुईखदान ब्लॉक अध्यक्ष रामकुमार पटेल, खैरागढ़ शहर अध्यक्ष भीखमचंद छाजेड़, मुढ़ीपार ब्लॉक अध्यक्ष कोमल साहू, खैरागढ़ ग्रामीण अध्यक्ष आकाशदीप सिंह गोल्डी, साल्हेवारा ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश साहू, गंडई ब्लॉक अध्यक्ष भिज्ञेष यादव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मिहिर झा, रजभान लोधी व पूर्व नगर पालिका खैरागढ़ अध्यक्ष श्रीमती मीरा गुलाब चोपड़ा होंगे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page