KCG

राज्यपाल के दो दिवसीय खैरागढ़ दौरे की तैयारी

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. राज्यपाल रमेन डेका 21 मार्च को दो दिवसीय दौरे पर खैरागढ़ प्रवास पर रहेंगे। राज्यपाल जिला कार्यालय सभाकक्ष में अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक के अलावा इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में आयोजित ऑक्टेव-25 कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। उपरोक्त कार्यक्रमों की तैयारी के संबंध में कलेक्टर चन्द्रकांत वर्मा एवं एसपी त्रिलोक बंसल ने बुधवार को जिला कार्यालय सभाकक्ष समीक्षा बैठक ली। उन्होंने समीक्षा बैठक में एजेंडावार विभागीय अधिकारियों से चर्चा किया। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय परिसर का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिपं सीईओ एवं एडीएम प्रेम कुमार पटेल, सयुंक्त कलेक्टर सुमन राज, डिप्टी कलेक्टरद्वय अविनाश ठाकुर एवं पूजा पिंचा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व छुईखदान रेणुका रात्रे सहित अन्य विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Anurag

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page