KCG

सारागांव घटना के बाद खैरागढ़ पुलिस की कार्रवाई: मालवाहक में सवारी ढोने और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कसा शिकंजा

oplus_0

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. खैरागढ़ पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मालवाहक में सवारी ढोने और शराब पीकर वाहन चलाने वाले 3 चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके चालान काटे है। पुलिस कार्यवाही के अनुसार मंगलवार देर शाम 6:30 बजे यातायात प्रभारी शक्ति सिंह की अगुवाई में एसआई सुरेंद्र साहू, प्रधान आरक्षक असुतोष सिंह अन्य पुलिस कर्मचारियों ने इतवारी बाजार में पॉइंट लगाकर मालवाहक वाहनों की जांच की। इस दौरान दो वाहन चालक शराब के नशे में पाए गए। ये मालवाहक चालक डोंगरगांव से सवारी लेकर उदयपुर जा रहे थे। पुलिस ने इन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुये उनके चालान काटे और आगे की कार्रवाई के लिए गाड़ी को जप्त कर थाना ले जाया गया है। यातायात प्रभारी शक्ति सिंह ने बताया कि पुलिस लगातार इस तरह की कार्रवाई जारी रखेगी ताकि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और शराब पीकर वाहन न चलाएं। इससे न केवल उनकी अपनी जान सुरक्षित रहेगी बल्कि दूसरों की जान भी बचाई जा सकेगी। भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Anurag

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page