KCGअपराध

झुरानदी में जुआ खेलते 6 आरोपी गिरफ्तार, नगदी और ताश जब्त

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जिला पुलिस ने जुआ और सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगदी राशि और ताश पत्तियां जब्त की हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 19 मई 2026 को थाना छुईखदान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम झुरानदी में नदी किनारे स्थित आम बगीचे के पास कुछ लोग रुपये-पैसों का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश से हार-जीत का जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पुरन वर्मा (27 वर्ष), अभिषेक वर्मा (25 वर्ष), अशोक मेश्राम (52 वर्ष), प्रदीप कुमार उके (35 वर्ष), सुनील नेताम (30 वर्ष) और अजय रजक (25 वर्ष) को जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ा। ज्ञात हो कि सभी आरोपी ग्राम झुरानदी, थाना छुईखदान, जिला केसीजी के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास और जुआ फड़ से कुल 2 हजार 360 रुपये नगद एवं 52 पत्ती ताश जब्त किया। मामले में थाना छुईखदान में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) में प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने कहा है कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य सामाजिक बुराइयों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई में थाना छुईखदान पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page