Advertisement
Uncategorized

सेवानिवृत्ति के बाद भी शासकीय आवासों में बेजा कब्जा, प्रशासन मौन

सत्यमेव न्यूज छुईखदान. नगर के पुराने अस्पताल परिसर के समीप स्थित शासकीय क्वार्टरों को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार इन क्वार्टरों में कई ऐसे अधिकारी निवासरत हैं जिनका सेवानिवृत्त (रिटायरमेंट) हुए काफी समय बीत चुका है इसके बावजूद उन्होंने अब तक शासकीय आवास खाली नहीं किया हैं। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि संबंधित अधिकारी नियमों की खुलेआम अनदेखी करते हुए शासकीय क्वार्टरों पर अनधिकृत रूप से कब्जा जमाए हुए हैं। जबकि शासकीय नियमों के अनुसार सेवानिवृत्ति के पश्चात निर्धारित समय-सीमा के भीतर शासकीय आवास खाली करना अनिवार्य होता है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस पूरे मामले में अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, न तो संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी किए गए हैं और न ही क्वार्टर खाली कराने की कोई प्रक्रिया शुरू की गई है। इससे आमजन में यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर किसके संरक्षण में यह अनियमितता लंबे समय से जारी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है साथ ही शासकीय संपत्ति को शीघ्र कब्जामुक्त कराने की अपील की है। अब यह देखना अहम होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले में कब तक संज्ञान लेता है और शासकीय संपत्तियों के संरक्षण को लेकर क्या ठोस कदम उठाए जाते हैं।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page