Advertisement
Untitled design
Untitled design
previous arrow
next arrow
राजनांदगांव

भोजली महोत्सव में होगा उत्कृष्ट कलाकारों का सम्मान

भदेरा में 12 को भव्य भोजली महोत्सव

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. छुईखदान ब्लॉक के ग्राम भदेरा (पैलीमेटा) में शुक्रवार 12 अगस्त की दोपहर 2 बजे से भव्य भोजली महोत्सव का कार्यक्रम संपन्न होगा. सर्किल लोधी समाज गंडई के तत्वाधान में भोजली महोत्सव के साथ ही लोधी समाज के उत्कृष्ट कलाकारों का भी सम्मान किया जायेगा. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोधी समाज के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश्वर वर्मा उपस्थित होंगे वहीं अध्यक्षता विधायक यशोदा निलाम्बर वर्मा करेंगी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायकद्वय कोमल जंघेल व गिरवर जंघेल, छग लोधी समाज महिला अध्यक्ष सुश्री नीता लोधी, कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती सीमा कौशिक, संरक्षकद्वय मोती जंघेल व भूखन जंघेल, अध्यक्ष उत्तमचंद जंघेल, पूर्व अध्यक्ष राजनांदगांव भरत वर्मा, रजभान लोधी, पूर्व महासचिव तीरथ चंदेल, छग युवा अध्यक्ष मूलचंद लोधी, महासचिव नंदकुमार चंदेल, जिला संगठन सचिव दुर्जन जंघेल, जिपं सदस्य निर्मला विजय वर्मा, कृषि उपज मंडी खैरागढ़ अध्यक्ष श्रीमती दशमत जंघेल, खैरागढ़ नपा अध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा, सभापति जनपद पंचायत छुईखान धनेश्वरी गोविंद जंघेल, ठाकुरटोला सरपंच गजकुंवर अनिल पुलत्स्य व उपसरपंच रामदास मसखरे उपस्थित होंगे.

लोधी समाज के इन कलाकारों का होगा सम्मान

कार्यक्रम में लोधी समाज के उत्कृष्ट कलाकारों का भी सम्मान किया जायेगा. इस दौरान अंतरराष्ट्रीय बेंजो साधक मनोहर जंघेल, राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पंडवानी गायक देवेन्द्र वर्मा, सिंगर तुषांत कुमार, सिंगर मोनिका वर्मा, सिंगर दानी वर्मा, प्रसिद्ध तबला वादक परमानंद वर्मा, प्रसिद्ध कवि एवं लेखक राजकुमार मसखरे, सिंगर अमन वर्मा, अभिनेता प्रताप जंघेल, अभिनेता देवेश वर्मा, सिंगर सावित्री जंघेल, अभिनेत्री भारती जंघेल, सिंगर जसवंत वर्मा, अभिनेत्री रोशनी जंघेल व सिंगर शालिनी वर्मा का सम्मान किया जायेगा.

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page