किसान, शिक्षा-स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, नशा और आवारा मवेशियों के मुद्दे उठाए
खैरागढ़. प्रदेश की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी ने सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार/एसडीएम/कलेक्टर के माध्यम से सौंपा। पार्टी के अनुसार 16 सितंबर को प्रदेश की सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में ज्ञापन दिया गया। आप नेताओं ने एग्रीस्टेक पंजीयन को सरल करने, रकबा समर्पण के नाम पर किसानों की परेशानी दूर करने, महंगी खाद से राहत देने, सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी और गिरते शैक्षणिक स्तर में सुधार तथा अस्पतालों में डॉक्टर, दवाइयां और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। पार्टी ने गौधाम योजना में कथित भ्रष्टाचार की जांच, आवारा मवेशियों के उचित व्यवस्थापन, जर्जर सड़कों की तत्काल मरम्मत, बढ़े बिजली बिलों से राहत तथा बढ़ते नशे के कारोबार और मिलावटी शराब पर प्रभावी नियंत्रण की मांग भी उठाई। आप नेताओं ने प्रदेश की खराब सड़कों और अन्य जनसमस्याओं को लेकर सरकार पर भी सवाल उठाए।ज्ञापन सौंपने वालों में मनोज गुप्ता, श्याम मूर्ति नायडू, संतोष यादव, राजेश मारकंडे, चित्र गुरुदेव, अज्जू बंजारे, निलेश सोनी, मनहरण वर्मा सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
