KCG

दो ग्रामीणों को मिला श्रवण यंत्र, समाज कल्याण विभाग का जताया आभार

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। ग्राम राहुद निवास दो लोगों को सहायक संचालक समाज कल्याण विभाग श्री कमलेश कुमार पटेल के द्वारा श्रवण यंत्र प्रदान किया गया। जानकारी अनुसार ग्राम राहुद निवासी 52 वर्षीय शेरसिंग वर्मा पिता लखन वर्मा लंबे समय से कम सुनाई देने की समस्या से परेशान थे वहीं राहुद के ही निवासी दिपेश वर्मा पिता चुम्मन लाल वर्मा उम्र 13 वर्ष कम सुनाई देने के कारण पढ़ाई-लिखाई करने में उसे परेशानी हो रही थी। इस समस्या के समाधान के लिये दोनों आवश्यक दस्तावेज के साथ समाज कल्याण विभाग पहुंचे जहां उनकी गंभीर समस्या को देखते हुए सहायक संचालक श्री कमलेश कुमार पटेल ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों को तत्काल श्रवण यंत्र दिया। श्रवण यंत्र लगाने के बाद दोनों को सुनने में परेशानी नहीं आ रही है जिसके कारण दोनों के चेहरे में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। दीपेश वर्मा कक्षा 8वीं का छात्र है जो उक्त समस्या के कारण ठीक से पढ़ाई नहीं कर पा रहे थे परंतु श्रवण यंत्र मिलते ही अब वह सामान्य लोगों की तरह सुन पा रहा है और अब उसे स्कूल में पढ़ाई करने में परेशानी नहीं होगी।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page