Uncategorizedपॉलिटिक्स

देवव्रत सिंह के कट्टर समर्थकों में रहें अरशद हुसैन ने थामा कांग्रेस का हाथ

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. छग शासन के अल्पसंख्यक आयोग के निवृत्तमान अध्यक्ष महेंद्र छाबड़ा और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सारिक रईस खान के नेतृत्व मेँ खैरागढ़ के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम जमात के अध्यक्ष अरशद हुसैन (डब्बू भाई) ने कांग्रेस प्रवेश किया. अरशद हुसैन स्व.देवव्रत सिंह के कट्टर समर्थकों में माने जाते रहे हैं और पूर्व में कांग्रेस की राजनीति में उनका एक अहम स्थान रहा है. साल 2018 में स्वर्गीय श्री सिंह के जोगी कांग्रेस में चले जाने के बाद श्री हुसैन भी कांग्रेस में चले गए थे और स्व.देवव्रत सिंह के आकस्मिक निधन के बाद श्री हुसैन ने राजनीतिक गतिविधियों से दूरी बना ली थी, बहरहाल उनके कांग्रेस प्रवेश से पार्टी को मजबूती मिलेगी.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page