राजनांदगांव

समाज की प्रगति में महिलाओं का मिल रहा बराबरी से योगदान- यशोदा

जिला महिला लोधी समाज की बैठक संपन्न

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. बुधवार को विधानसभा क्षेत्र के ग्राम झूरानदी में जोन स्तरीय रामायण सम्मलेन का उद्घाटन किया गया जहां मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा ने रामायण कथा के आयोजनकर्ताओं को बधाई देते हुये कहा कि संपूर्ण प्राणियों को सभी सुखों से संपन्न करने के लिये ही परमात्मा ने श्रीरामावतार धारण किया और आदर्श जीवन, आदर्श परिवार तथा आदर्श समाज का निर्माण किया जो आज भी राम राज्य के रूप में विश्व के लिए प्रेरणास्रोत है. रोड अतरिया में जिला महिला लोधी समाज द्वारा आयोजित जिला स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए विधायक यशोदा वर्मा ने कहा कि आज समाज की प्रगति में महिलाओं का योगदान भरपूर है.

चाहे वह कोई भी समाज हो, संगठन हो या संस्था हो महिलाओं के योगदान से ही सफल हो रहा है. छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने महिलाओं की ऐसी क्षमता को देखते हुये प्रदेश में कई योजनायें लागू की है जिसका आज सफल क्रियान्वयन किया जा रहा है. इसके साथ ही भरदाकला व मुढ़पार में आयोजित संत गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल हुई जहां विधायक श्रीमती वर्मा ने गुरु घासीदास के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की और सतनाम पंथ के प्रवर्तक बाबा गुरू घासीदास की जयंती पर सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page