टॉप न्यूज़

सहकारी समितियों में 17 सितंबर को जलेंगे 101 आशीर्वाद के दीप

खैरागढ़। प्रधानमंत्री मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को क्षेत्र की प्रत्येक सहकारी समिति में आशीर्वाद के दीया कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा और प्रत्येक समिति में 101 दीये जलाकर सेवा और समर्पण का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मंगलवार को भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश प्रभारी एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह तथा दुर्ग संभाग प्रभारी जय नारायण सिंह बस्तरिया ने पदाधिकारियों को कार्यक्रम की रूपरेखा और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। श्री बस्तरिया ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार सहकारी समितियों को आर्थिक रूप से मजबूत और स्वावलंबी बनाने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने जैविक खाद उत्पादन, जड़ी-बूटी प्रसंस्करण, तेंदूपत्ता आधारित गतिविधियों और गन्ने से गुड़ निर्माण जैसे आयवर्धक कार्यों से समितियों को जोड़ने तथा किसानों से निरंतर संपर्क बनाए रखने पर जोर दिया। बैठक में बताया गया कि सहकारिता प्रकोष्ठ और प्राधिकृत अधिकारियों की आगामी बैठकों के माध्यम से विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की जाएगी। इस अवसर पर जिला संयोजक धरमू पटेल सहित पंकज सिंह राजपूत, रामकुमार जोशी, चेतन वर्मा, मुकेश वर्मा, निमेष सिंह, कोमल वर्मा, कृष्णा वर्मा, नरेश कुर्रे, यतीश साहू, पेमेंद्र चंदेल, जितेंद्र सिंह और लालाराम वर्मा सहित बड़ी संख्या में प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page