KCG

समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने की विभागीय योजनाओं व कार्यक्रमों की समीक्षा

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. कलेक्टर चन्द्रकांत वर्मा ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा की। उन्होंने मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, जन शिकायत और अन्य प्राप्त पत्रों के निराकरण के लिये संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। कलेक्टर श्री वर्मा ने शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुये स्कूलों में जाति प्रमाण पत्रों की वस्तुस्थिति के सम्बन्ध में जानकारी ली। उन्होंने सभी विभागों से 15 साल पुराने वाहनों की जानकारी मांगी और आवश्यक कार्यवाही को लेकर चर्चा की। कलेक्टर ने अनुकम्पा नियुक्ति के लंबित प्रकरणों की जानकारी ली और आवश्यक कार्यवाही कर जल्द निराकरण करने के निर्देश दिये साथ ही कार्यालय में अनाधिकृत तरीके से अनुपस्थित रहने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के सम्बन्ध में जानकारी ली। इसके अलावा कलेक्टर श्री वर्मा ने विभिन्न विभागों में लंबित प्रकरणों की जानकारी लेकर सम्बंधित मामलों को समय सीमा के भीतर निराकृत करने के निर्देश दिये। इस दौरान वनमंडलाधिकारी आलोक तिवारी, अपर कलेक्टर प्रेम कुमार पटेल, संयुक्त कलेक्टर सुरेन्द्र कुमार ठाकुर व सुमन राज, एसडीएम छुईखदान रेणुका रात्रे, प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर पूजा पिंचा सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page