Uncategorized

मानसगान से लोकसंस्कृति को मिल रही नई ऊर्जा- विक्रांत सिंह

सत्यमेव न्यूज खैरागढ। खैरागढ़ ब्लॉक के ग्राम मालुद, सण्डी एवं केराबोरी में परंपरागत लोककला के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से मानसगान प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मानसगान मंडलियों के स्वागत के साथ हुआ। प्रतियोगिता को संबोधित करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि मानसगान लोककला और संस्कृति को जीवंत बनाए रखने का सशक्त माध्यम है। इसके माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्श मर्यादा, सत्य, प्रेम और त्याग जनमानस तक पहुँचते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ऐसे धार्मिक सांस्कृतिक आयोजनों से नई पीढ़ी अपनी परंपरा संस्कृति और संस्कारों से जुड़ती है। विक्रांत सिंह ने आयोजन समिति और ग्रामवासियों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण अंचलों में इस प्रकार के आयोजन समाज में सद्भाव एकता और नैतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं। उन्होंने भविष्य में भी लोकसंस्कृति से जुड़े आयोजनों को हर संभव सहयोग देने की बात कही। मुख्य अतिथि की उपस्थिति से ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला। पारंपरिक तरीके से अतिथि का स्वागत किया गया तथा ग्रामीणों ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में डॉ. चंदू वर्मा, सरपंच उर्मिला राजकुमार वर्मा, चेतन वर्मा, मनीराम साहू, बसंत साहू, ललित साहू, जगत साहू, विजय क्षत्रीय सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं मानसगान प्रेमी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में विभिन्न मानसगान मंडलियों ने भावपूर्ण एवं आकर्षक प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page