KCG

कलेक्ट्रेट में रेडक्रॉस सोसायटी की महती बैठक 13 को

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. कलेक्टर चन्द्रकांत वर्मा की अध्यक्षता में जिले में रेडक्रॉस सोसायटी का गठन किया गया है। उक्त सोसायटी की प्रथम बैठक मंगलवार 13 अगस्त की दोपहर 1 बजे कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में रखी गई जहां पुलिस अधीक्षक, कलेक्टर द्वारा नामित अधिकारी, सीएमएचओ, पंचायत विभाग का परियोजना निदेशक, एसडीएम, उपसंचालक समाज कल्याण विभाग, जिला परिवहन अधिकारी, रानी रश्मि देवी महाविद्यालय के प्राचार्य, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना अधिकारी, जिला टीकाकरण अधिकारी, जिला क्षय अधिकारी, जिला सिकल सेल नोडल अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सहित खेमराज बाफना मानव कल्याण समिति के संयोजक मनोज गिड़िया, ढेलाबाई चेरीटेबल ट्रस्ट के संयोजक कमलेश गिड़िया व शांतिदूत संस्था के संयोजक अनुराग शांति तुरे उपस्थित होंगे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page