KCG

संभागायुक्त के कुलपति बनने के बाद खैरागढ़ विश्वविद्यालय के प्रशासनिक कामकाज में आयी कसावट

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. दुर्ग संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर ने इंदिरा कला संगीत विवि में कुलपति का कमान संभालने के बाद विश्वविद्यालय के प्रशासनिक कामकाज में कसावट दिखने लगी हैं। यही वजह है कि इस बार विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुये जुलाई माह में ही सभी परीक्षा-परिणाम को जारी कर दिया। सत्र 2023-24 में आयोजित डिप्लोमा, स्नातक और स्नातकोत्तर की समस्त परीक्षाओं का परिणाम 22 जुलाई तक घोषित किया जा चुका है जबकि बीते सत्र 22-23 में आयोजित डिप्लोमा, स्नातक व स्नातकोत्तर की समस्त परीक्षाओं का परिणाम 7 दिसम्बर 23 तक घोषित किया गया था। परिणाम देरी से जारी होने से विद्यार्थियों को अगली कक्षा में नवप्रवेश लेने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था।

पाठकों को बता दें कि संगीत विवि में कुल 97 प्रकार की विभिन्न ललित कलाओं से संबंधित विषय जैसे संगीत, नृत्य, लोक संगीत, थियेटर, चित्रकला, मूर्तिकला, ग्राफिक्स, क्राफ्ट एंड डिजाईन इत्यादि परीक्षाओं का परिणाम घोषित किया गया हैं। विवि में प्रदेश के साथ-साथ देश के विभिन्न राज्यों से 17 संबद्ध महाविद्यालयों व 54 परीक्षा केन्द्रों के कुल 13 हजार विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुये थे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page