श्रद्धा-भक्ति के साथ खैरागढ़ में मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। समग्र ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव किल्लापारा स्थित गोपीनाथ मंदिर में पूरे विधि-विधान श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा जहां सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई थी। कार्यक्रम का शुभारंभ पूजा-अर्चना और महा आरती के साथ हुआ। इसके बाद भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया जिसे बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने ग्रहण किया। जन्मोत्सव में समाज के वरिष्ठजनों के साथ युवाओं और महिलाओं की भी उल्लेखनीय सहभागिता रही। प्रमुख रूप से घनश्याम तिवारी, प्रेम तिवारी, संतोष तिवारी, नरेंद्र तिवारी, विकास तिवारी, उत्कर्ष तिवारी, हर्ष तिवारी, सुदर्शन तिवारी, बाबूलाल तिवारी, आकाश तिवारी, ऋषभ तिवारी, हर्षित तिवारी और ओम तिवारी उपस्थित रहे। महिलाओं में किरण तिवारी, भोली तिवारी, आरती तिवारी, एकता तिवारी, लीला तिवारी, रितु तिवारी, आकांक्षा तिवारी भूमिका तिवारी और गुनगुन तिवारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। समग्र ब्राह्मण समाज के इस आयोजन ने न केवल धार्मिक आस्था को सशक्त किया बल्कि समाज में एकता और समरसता का संदेश भी दिया।

Exit mobile version