KCG

शासकीय जमीन से अतिक्रमण हटाने बल्देवपुर के ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

सत्यमेव न्यूज/खैरागढ़. जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर बसे ग्राम पंचायत बल्देवपुर के ग्रामीणों ने गांव की शासकीय भूमि पर अतिक्रमणकारियो द्वारा अवैध कब्जा किया गया है जिसे हटाने ग्राम के सरपंच सहित ग्रामीण सुनील, कुंभकरण, केवल, दिनेश, भुवन, तुषार सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन सौंपने कलेक्टर पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि शासकीय भूमि पर कब्जा करने के कारण खेल मैदान बनाने जगह नहीं बची है. जिससे खेलप्रेमी युवाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. साथ ही शासकीय पट्टा प्रदान किए गए लोगों द्वारा गांव की गलियों में कुछ ग्रामीणों द्वारा कब्जा करने की वजह से रास्ता सकरा हो गया है जिससे कृषि यंत्र या फसल लाने में समस्या पैदा हो रही है जिसे हटाने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page