KCG

शहीद नगरी छुईखदान में उत्साह और उल्लास के साथ मना स्वतंत्रता दिवस

सत्यमेव न्यूज छुईखदान। देश की आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस शहीद नगरी छुईखदान में उत्साह उमंग और देशभक्ति के साथ मनाया गया। सुबह स्कूली छात्र-छात्राओं ने नगर में प्रभात फेरी निकाली। इसके बाद शहीद चौक स्थित शहीद गार्डन में मुख्य समारोह आयोजित हुआ जहां नगर पंचायत अध्यक्ष नम्रता गिरिराज किशोर दास ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी तथा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। इसके बाद नगरवासियों ने जय स्तंभ चौक पहुंचकर स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान तिरंगे रंग के गुब्बारे भी आसमान में छोड़े गए। कार्यक्रम में पार्षदों सहित बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। फुटबॉल मैदान में भी जनपद अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

नगर के विभिन्न शासकीय कार्यालयों में विभाग प्रमुखों ने ध्वजारोहण किया। जल संसाधन संभाग कार्यालय में मुख्य अभियंता वीरेंद्र मरकाम, पुलिस थाना छुईखदान में थाना प्रभारी बिलकिस खान, लोक निर्माण विभाग में गजपाल, बीईओ कार्यालय में जी. सुधाकर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बीएमओ डॉ. मनीष बघेल तथा वन विभाग में वन परिक्षेत्र अधिकारी साहू ने ध्वजारोहण किया। कन्या शाला व्यवहार न्यायालय सहित अन्य संस्थानों में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित हुआ।

ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामकुमार पटेल ने ध्वजारोहण किया। कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता और अखंडता का संकल्प लिया है। पूरे नगर में दिनभर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का माहौल बना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page