KCGछत्तीसगढ़

5 ग्राम पंचायतों में बनेंगे नए पंचायत भवन, 1 करोड़ रुपये की मंजूरी

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जिले की पांच ग्राम पंचायतों में नए पंचायत भवनों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को गौण खनिज मद से प्राप्त राशि के तहत कुल 1 करोड़ रुपये की स्वीकृति जारी की गई है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासनिक सुविधाओं के विस्तार और आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक चयनित प्रत्येक ग्राम पंचायत को पंचायत भवन निर्माण के लिए 20 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। खैरागढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत जुनवानी सोनपुरी और मड़ौदा ग्राम पंचायतों को योजना में शामिल किया गया है। वहीं छुईखदान जनपद पंचायत के बकरकट्टा और जामगांव ग्राम पंचायतों को भी नवीन भवन निर्माण की स्वीकृति मिली है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा तथा सांसद संतोष पांडे के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि पंचायत भवनों के निर्माण से ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और पंचायतों के कार्यों के संचालन में भी सुविधा होगी। साथ ही विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में गति आने की संभावना है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page