KCG

पांड़ादाह जगन्नाथ मेले में बिछड़ा 10 वर्षीय बालक को पुलिस ने तत्परता से ढूँढा

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। पाड़ादाह मेले में भीड़ के दौरान अपने परिजनों से बिछड़ा 10 वर्षीय बालक खैरागढ़ पुलिस की सक्रियता से सकुशल मिल गया है। पुलिस ने बालक की पहचान सुनिश्चित कर उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जानकारी अनुसार ग्राम महाराजपुर निवासी देवेंद्र कुमार कंवर (10 वर्ष), पिता जितेंद्र कंवर, मेले में अपने परिवार के साथ घूमने आया था। भीड़भाड़ के बीच वह परिजनों से बिछड़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल खोजबीन शुरू की और कुछ ही समय में बालक को सुरक्षित तलाश लिया है। सत्यापन के बाद बालक को उसकी माता पांचो बाई तथा भाभी प्रीति कंवर के सुपुर्द किया गया। बालक के सकुशल मिलने पर परिजनों ने खैरागढ़ पुलिस का आभार जताया। पुलिस ने मेले में आने वाले लोगों से अपील की है कि वे बच्चों पर विशेष निगरानी रखें। यदि कोई बच्चा भटकता हुआ या संदिग्ध परिस्थिति में मिले तो तुरंत निकटतम पुलिस सहायता केंद्र अथवा डायल-112 पर सूचना दें।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page