KCG

सोनभट्ठा के छात्र ललेंद्र का राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा में हुआ चयन

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. अंचल के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनभट्ठा के होनहार छात्र ललेंद्र कुमार बर्मन का चयन राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा में हुआ है। गौरतलब है पूर्व माध्यमिक शाला सोनभट्ठा के मेधावी छात्र ललेंद्र कुमार बर्मन पिता चंद्रकुमार बर्मन एक मेधावी छात्र है। खास बात ये है कि अब ललेंद्र को राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा में चयनित होने के बाद अगली कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक 1 हजार रुपये प्रति माह शासन द्वारा प्राप्त होगा। पाठकों को बता दे कि छात्र ललेंद्र कुमार अपने बाल्यकाल से ही बहुत होशियार छात्र रहा है और अभी कक्षा 8 में भी उन्होंने सर्वाधिक अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उसकी इस उपलब्धि पर पूर्व माध्यमिक शाला के शिक्षक दुर्लभ बहादुर सिंह, रामलाल कुर्रे, नाज़रीन नियाजी, अर्जुन साहू व हेमकरण कुर्रे ने उन्हें बधाई देते हुये उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page