KCG

स्वतंत्रता दिवस पर हुआ अखबार वितरकों का सम्मान

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. नागरिक एकता मंच के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अंचल में अखबार वितरण करने वाले अखबार वितरकों का सम्मान किया गया। समारोह में अतिथि के रूप में समाजसेवी गैंद लाल यदु, अशोक मूणत, लाल अशोक सिंह व सत्यनारायण सिंह सहित अतिथिगण व नागरिक एकता मंच के पदाधिकारी मौजूद थे।
इस दौरान अखबार वितरक महेश पटेल, मनीष पटेल, राज चंद्राकर व सुनील वर्मा को शिल्ड प्रदान कर व बैच लगा कर सम्मानित किया गया। अखबार वितरक महेश पटेल ने बताया की यह पहली है जब अखबार वितरण करने वालों को इस तरह सम्मानित किया गया है, अभी तक ऐसा नहीं हुआ था। यह सम्मान पाकर हम अखबार वितरकों को अत्यंत खुशी हो रही है। महेश ने बताया कि सुबह उठकर बरसात व ठंड में सुबह-सुबह अखबार का तिवरण करना करना बहुत ही मुश्किल भरा काम होता है। इस काम को करने में बहुत लोग शर्म करते हैं और इस काम को छोटा समझते हैं पर यह काम छोटा नहीं है। इसी काम को करते हुये हमारे देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम वैज्ञानिक बन गये। मेहनत करते रहना चाहिए, हार नहीं मानना चाहिए।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page