KCG

नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज छुईखदान. नाबालिग बालिका को भगाकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी अनुसार प्रार्थी ने 6 जनवरी 2025 को छुईखदान थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी 4 जनवरी को अपने मामा के घर से शौच जाने निकली थी लेकिन घर वापस नहीं लौटी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच विवेचना शुरू की। एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने मामले की जांच-विवेचना में मुखबिर की सूचना के आधार पर नाबालिग बालिका को साखा में चंद्रशेखर यादव के कब्जे से बरामद किया। बालिका का बयान दर्ज करने पर पता चला कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपी चंद्रशेखर यादव पिता धीरपाल यादव उम्र 20 वर्ष निवासी साखा थाना छुईखदान को गिरफ्तार कर लिया है वहीं आरोपी को न्यायालय पेश कर जेल भी भेज दिया है। उक्त कार्यवाही में सउनि केके राय, आरक्षक उदय बरेठ, प्रकाश सिदार, सुशील साय पैंकरा व महिला आरक्षक आरती चंद्राकर की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page