अपराध

जुआ खेलते हुए 4 आरोपी गिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. शानिवार को जांलबांधा पुलिस द्वारा सर्वजानिक जगह पर पैसे लगाकर जुआ खेलने वाले 4 आरोपी को गिरफ्तार किया गया. जानकारी अनुसार मुखबिर की सूचना पुलिस चौकी जांलबांधा द्वारा टीम गठित कर रेड कारवाई किया गया. जिसमें पुलिस द्वारा घेराबंदी कर 4 आरोपी को गिरफ्तार किया गया आरोपी के पास नगदी 1100 रूपयें और 52 पत्ती ताश जप्त किया गया. जिसमें आरोपी अजय बंजारे पिता दुकालु बंजारे उम्र 25 वर्ष, कपुर बंजारे पिता नीलचंद बंजारे उम्र 59 वर्ष, मनोज बंजारे पिता रामदास बंजारे उम्र 23 वर्ष व संतोष बंजारे पिता नीलचंद बंजारे उम्र 55 सभी आरोपी जालबांधा निवासी को गिरफ्तार कर सभी आरोपी के विरूद्ध जुआ एक्ट 3(2) के तहत मामला पंजीबंद्ध किया और धारा जमानती होने मुचलका जमा करा सभी आरोपी को छोड़ गया. उक्त कारवाई में प्रधान आरक्षक सियाराम धुर्वे, रधुनाथ सिदार, आरक्षक सूरज शर्मा, राजू यादव, लाला निषाद, केशव चन्द्रवंशी की सराहनीय भूमिका रही.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page