
चिकित्सक सम्मान समारोह-2026 में हुआ सम्मान
सत्यमेव न्यूज छुईखदान। वनांचल क्षेत्र में समर्पित स्वास्थ्य सेवाएं देकर अपनी अलग पहचान बनाने वाले डॉ. संस्कार दुबे को चिकित्सक सम्मान समारोह-2026 में उत्कृष्ट चिकित्सा सेवा के लिए सम्मानित किया गया। रायपुर के होटल बेबीलोन में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नई दुनिया एवं दैनिक जागरण समूह की ओर से उन्हें सम्मान प्रदान किया है। डॉ. संस्कार दुबे वर्तमान में ग्राम पंचायत गातापार नाका में पदस्थ हैं। छुईखदान मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर स्थित इस वनांचल क्षेत्र में वे लंबे समय से ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं। मरीजों के प्रति उनकी संवेदनशील कार्यशैली और सेवा भावना को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया है। डॉ. संस्कार दुबे छुईखदान निवासी संजय दुबे के पुत्र हैं। सम्मान मिलने की जानकारी के बाद नगर सहित क्षेत्र में खुशी का माहौल रहा और उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला जारी रहा। बधाई देने वालों में नगर पंचायत अध्यक्ष नम्रता गिरिराज किशोर दास, गिरिराज किशोर दास, देवराज किशोर दास, जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष सज्जाक खान, प्रेस क्लब अध्यक्ष सुदीप श्रीवास्तव, सचिव दीपक देशमुख, संजय शर्मा, नीलम वैष्णव, अनिल यादव, दीनदयाल यदु, रोशन कोसरे, कारण सिंह, प्रेरणा क्लब अध्यक्ष अशोक चंद्राकर, जय जगन्नाथ सेवा समिति अध्यक्ष शरद श्रीवास्तव, आदित्य देव वैष्णव, गजेंद्र महोबिया, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अनुराग सोनी, अमित महोबिया, दीपक वैष्णव, प्रवीण बक्शी, कैलाश शर्मा, सुधीर सिंह सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. मनीष बघेल, डॉ. मुजाहिद हसन, नेत्र सहायक विनय रामटेके, बीपीएम बृजेश ताम्रकार, विनोद पटेल, अस्पताल स्टाफ एवं नगरवासियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।