KCG

थाना दिवस में सुनी गईं आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में अगस्त माह के थाना दिवस का आयोजन किया गया। थाना ठेलकाडीह सहित विभिन्न स्थानों पर पुलिस अधिकारियों ने आमजन से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं शिकायतें और सुझाव सुने तथा संबंधित थाना प्रभारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक लक्ष्य शर्मा की उपस्थिति में थाना गातापार में आयोजित कार्यक्रम में नवीन आपराधिक कानूनों की जानकारी देते हुए कानून के प्रति नागरिकों का विश्वास मजबूत करने पर जोर दिया गया। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश कुमार डांडे ने थाना खैरागढ़ एवं ओपी जालबांधा उप पुलिस अधीक्षक रमेश चंद्रा ने गंडई एवं मोहगांव उप पुलिस अधीक्षक आशीष कुंजाम ने साल्हेवारा एवं बकरकट्टा तथा एसडीओपी आशारानी ने थाना छुईखदान में उपस्थित होकर समस्याओं का निराकरण कराया। कार्यक्रम में साइबर ठगी से बचाव महिला एवं बाल सुरक्षा यातायात नियम डायल-112 और साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई। नागरिकों को साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने तथा संदिग्ध कॉल की जानकारी चक्षु पोर्टल पर देने की अपील की गई। आमजन ने अवैध शराब बिक्री नशाखोरी शराब पीकर वाहन चलाने नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान साइबर अपराध तथा आवारा मवेशियों से होने वाली दुर्घटनाओं जैसी समस्याएं उठाईं। पुलिस अधिकारियों ने इन मामलों में कार्रवाई के निर्देश दिए। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि ग्राम प्रमुख कोटवार बैंक कर्मचारी पत्रकार एवं बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। पुलिस ने बताया कि थाना दिवस का आयोजन प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय गुरुवार को किया जाएगा जिसका उद्देश्य पुलिस और आमजन के बीच संवाद विश्वास एवं समन्वय को मजबूत करना है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page