छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़

पंडरिया पंचायत की सरपंच के खिलाफ पंचों ने लाया अविश्वास प्रस्ताव

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जनपद पंचायत छुईखदान अंतर्गत ग्राम पंचायत पंडरिया की सरपंच श्रीमती जानकी जंघेल के खिलाफ पंचायत के निर्वाचित पंचों ने अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं विहित अधिकारी गंडई-छुईखदान को ज्ञापन सौंपा है। पंचों द्वारा दिए गए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि सरपंच नियमित रूप से पंचायत की बैठक किसी भी पांच को नहीं बुलाती हैं तथा पंचायत के कार्य मनमाने तरीके से संचालित किए जा रहे हैं। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि पंचों को विश्वास में लिए बिना निर्णय लिए जाते हैं और पक्षपातपूर्ण व्यवहार किया जाता है। इसके अलावा पंचों ने यह भी आरोप लगाया है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का समुचित क्रियान्वयन नहीं किया जा रहा है जिससे ग्रामवासियों एवं पंचों में भारी असंतोष व्याप्त है।आवेदन में पंचायत राज अधिनियम 1994 की धारा 21 एवं नियम 3 के तहत नियमानुसार सरपंच के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया प्रारंभ करने की मांग की गई है। इस दौरान पंच भूपेंद्र, अंजनी, सरस्वती, लक्ष्मी, कांति, उर्मिला, नंदिनी, संतोषी, सीमा, ईश्वर, तिलक, अजय, किशन, कलाराम व सुशीला सहित पंचगण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page