लगातार हुये पेपर लीक और छात्रों से बर्बरता के मामले पर शहीद नगरी छुईखदान में कांग्रेस ने निकाला विशाल मशाल जुलूस

छात्रों के समर्थन में हुआ कैंडल मार्च

शिक्षा मंत्री और केंद्र सरकार के खिलाफ हुई जमकर नारेबाजी
दिवंगत छात्राओं को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सत्यमेव न्यूज छुईखदान। पेपर लीक मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर शनिवार को शहीद नगरी छुईखदान में जिला कांग्रेस कमेटी, जिला किसान कांग्रेस कमेटी एवं जिला युवक कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में विशाल मशाल जुलूस और कैंडल मार्च निकाला गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई वहीं छात्रों के समर्थन में एकजुटता का संदेश देते हुए दिवंगत छात्राओं को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। मशाल जुलूस की शुरुआत राजमहल चौक से हुई। इसका नेतृत्व राजा गिरिराज किशोर दास, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कोमल साहू, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष देवराज किशोर दास तथा जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष गुलशन तिवारी ने किया। हाथों में मशाल लिए सैकड़ों कार्यकर्ता नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए आगे बढ़े। पूरे जुलूस के दौरान पेपर लीक के विरोध में नारे गूंजते रहे और छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार की आलोचना की गई। जुलूस के कंडरापारा चौक पहुंचने पर वार्डवासियों ने मोहम्मद अर्श, मोहम्मद फरहान, मोहम्मद आज़म, उरुशा सुल्ताना, नेहा, अशरफ खान और पीलू यादव के नेतृत्व में स्वागत किया तथा छात्रों के आंदोलन के समर्थन का भरोसा दिलाया। इसके बाद जुलूस बाजार लाइन पहुंचा जहां साप्ताहिक बाजार में मौजूद लोगों ने भी प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया और कई लोग जुलूस में शामिल हो गए। शाम करीब सात बजे मशाल जुलूस जय स्तंभ चौक पहुंचा, जहां उपस्थित लोगों ने “रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीताराम” भजन का सामूहिक गायन किया। इसके बाद कैंडल जलाकर दिवंगत छात्राओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा छात्रों को न्याय दिलाने की मांग दोहराई गई। समापन सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष कोमल साहू ने कहा कि यह आंदोलन छात्रों के अधिकारों और उनके भविष्य की रक्षा के लिए है तथा उनकी आवाज को दबाया नहीं जा सकता वहीं राजा गिरिराज किशोर दास ने कहा कि कांग्रेस पार्टी छात्रों की मांगों का पूरा समर्थन करती है और उनके अधिकारों की लड़ाई में हमेशा साथ खड़ी रहेगी। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष कोमल साहू, विधायक यशोदा वर्मा, राजा गिरिराज किशोर दास, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष देवराज किशोर दास, मयूरी सिंह, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष गुलशन तिवारी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकुमार पटेल, डॉ.अरुण भारद्वाज, संदीप सिरमौर, जिला कांग्रेस महामंत्री सज्जाक खान, सुदीप श्रीवास्तव, गजेंद्र ठाकरे, अनिमेष सिंह, नदीम मेमन, मोहम्मद खान, अनिमेष महोबिया, सुमित छाजेड़, आकाशदीप सिंह, भीखम छाजेड़, छोटू सिंह, रत्न सिंघी, आरती महोबिया, सोहेल खान, रोशन कोसरे, पवन चंद्राकर, रिंकू गुप्ता, मनीष कोचर, लक्ष्मी कुम्भकार, हेमंत वैष्णव, जयराम मंडावी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सरपंच, पार्षद एवं जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।


