अपराध

महंत ने खाना मांगा तो पुजारी ने कर दी पिटाई

मामला खैरागढ़ के बर्फानी धाम का

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. खाना मांगने पर पुजारी द्वारा मारपीट का मामला सामने आया हैं. घटना खैरागढ़ के प्राचीन राम मंदिर बर्फानी धाम से जुड़ा हैं. यहां निवास करने वाले महंत निर्भय दास ऊर्फ बिहारी पिता लखन दास गुप्ता उम्र 53 साल निवासी बर्फानी आश्रम खैरागढ़ ने बताया कि वह अपने बच्चों के साथ रहता हैं. आश्रम का देख रेख करता हैं सोमवार 24 अक्टूबर के रात्रि लगभग 10 बजे बिहारी के घर का गैस खत्म होने के कारण खाना नही बना था.

इस बीच पुजारी प्रकाश को वह बोला मेरे बच्चे भूखे है खाना नही खाये है चावल, दाल दे दीजिये लेकिन इस बात पर पुजारी बिफड़ गया और मां बहन की गंदी गंदी गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी दिया और मारपीट की. पुलिस ने आईपीसी की धारा 294, 506 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page