राजनांदगांव

25 को खैरागढ़ आयेंगे कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन रविवार 25 सितंबर को खैरागढ़ प्रवास पर रहेंगे. श्री मेमन नये जिले केसीजी में अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर चर्चा करेंगे. सर्वप्रथम प्रदेश अध्यक्ष श्री मेमन का 11 बजे खैरागढ़ आगमन होगा. नगर प्रवेश पश्चात अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया जायेगा तत्पश्चात प्रेस कान्फ्रेंस का आयोजन होगा. इसके पश्चात 1 बजे श्री मेमन छुईखदान पहुंचेंगे जहां स्वागत उपरांत 1:30 बजे गंडई के लिये रवाना होंगे. गंडई में पदाधिकारियों से मुलाकात व भोजन पश्चात 2:30 बजे कवर्धा जायेंगे. इस दौरान श्री मेमन कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों से नये जिले के बेहतर विकास को लेकर चर्चा करेंगे.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page