Advertisement
पॉलिटिक्स

रिंकू गुप्ता बने जिला कांग्रेस सचिव, समर्थकों में उत्साह

जालबांधा। जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित होने के बाद जालबांधा क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। कार्यकारिणी में रिंकू गुप्ता को सचिव बनाया गया है वहीं क्षेत्र के अशोक साहू को महामंत्री तथा गेंदालाल कुर्रे को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। नियुक्तियों के बाद जालबांधा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। रिंकू गुप्ता को सचिव बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि वे युवाओं में लोकप्रिय हैं और सामाजिक सहयोग तथा सक्रियता के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में उनकी मजबूत पकड़ है। रिंकू गुप्ता ने इस नियुक्ति के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोमल दास साहू सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी और वे संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। रिंकू गुप्ता इससे पूर्व विधायक प्रतिनिधि के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने आम जनता की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने और उनके त्वरित निराकरण में सक्रिय भूमिका निभाई। उनकी कार्यशैली को देखते हुए संगठन ने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। नियुक्ति के बाद समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को संगठन में स्थान मिलने से पार्टी और मजबूत होगी। रिंकू ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में ब्लॉक एवं ग्राम स्तर तक संगठन को सशक्त बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता चंदन वर्मा, धनंजय वर्मा, महेंद्र वर्मा, हरेश वर्मा, मोहन वर्मा, कुमार वर्मा, महेश साहू, भूखन बंजारे, नरेश वर्मा, ओमप्रकाश साहू, उमेश साहू, माधव बंजारे, मुकेश बंजारे, पिंटू साहू, नवीन बर्मन, नरसिंह वर्मा, सूरज पोटिया, विनोद नेताम, ईश्वर राव, राजाराम बंजारे, करण बंजारे, अनिल बंजारे, गुंजल भारद्वाज, लोकेश वर्मा, पुखराज गुप्ता एवं बंटी गुप्ता सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बधाई व शुभकामनाएं दी है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page