Advertisement
KCG

राष्ट्रीय पर्यावरण प्रतियोगिता 2025 का पोस्टर विमोचन, जिलाधीश ने की भागीदारी की अपील

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. जिला मुख्यालय खैरागढ़ में राष्ट्रीय पर्यावरण प्रतियोगिता 2025 (NSPC) का पोस्टर विमोचन किया गया। यह कार्यक्रम खैरागढ़ के जिलाधीश इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर नगर पालिका के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नरेश वर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता अनुराग शाँति तुरे, जिला प्रचारक पुष्पेन्द्र, नगर संघ चालक मोतीलाल यादव, नगर कार्यवाह प्रदीप सिंह, हेमलाल कौशिक, समीर सोनी सहित शिक्षक गण एवं कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पोस्टर विमोचन के साथ ही जिलाधीश चंद्रवाल ने जिले भर के नागरिकों विशेष रूप से युवाओं और छात्र-छात्राओं से इस प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है और इस प्रकार की प्रतियोगिताएं जनजागरूकता फैलाने में अहम भूमिका निभा सकती हैं। कार्यक्रम के संयोजक मनोहर चंदेल ने बताया कि प्रतियोगिता के माध्यम से पर्यावरण विषय पर निबंध, चित्रकला, क्विज आदि के जरिये प्रतिभागियों को जागरूक किया जाएगा।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page