धर्म

राजेश जैन राही की काव्य-कृति रग-रग में हैं राम के नये संस्करण का विमोचन

सत्यमेव न्यूज़/रायपुर. 17 जनवरी बुधवार को रायपुर वृंदावन सभागार, सिविल लाइंस में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान लोकप्रिय कवि राजेश जैन ‘राही’ की काव्य-कृति रग रग में हैं राम के

नये संस्करण का विमोचन प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के कर कमलों से सम्पन्न हुआ. कृति में प्रभु श्री राम को समर्पित करते हुए 111 छंद हैं, कृति 7 अध्यायों में है, इसमें प्रभु श्री राम के वनवास काल के दौरान छत्तीसगढ़ में बिताए गये प्रसंगों को भी बेहद खूबसूरती से छंदबद्ध किया गया है. अयोध्या में प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर के उद्घाटन से पूर्व कृति का प्रकाशित होकर आना बेहद हर्ष की बात है. कृति की शुभकामना जीवन प्रबंधन गुरु प. विजय शंकर मेहता जी ने लिखी है. कृति प्रतिष्ठित श्वेत वर्णा प्रकाशन दिल्ली से प्रकाशित हुई है. जो ऑनलाइन उपलब्ध है.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page