Advertisement
Uncategorized

राजनांदगांव में राष्ट्रीय समग्र ब्राह्मण समाज की बैठक में अधिवक्ता मिहिर झा केसीजी जिला अध्यक्ष नियुक्त

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। राष्ट्रीय समग्र ब्राह्मण समाज की विशेष बैठक में अधिवक्ता पं.मिहिर झा को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बर्फानी आश्रम में आयोजित इस महत्वपूर्ण सामाजिक बैठक में जनप्रतिनिधियों, समाजबंधुओं तथा युवा वर्ग की बड़ी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद संतोष पांडेय और पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष नीलू शर्मा थे।

बैठक के प्रमुख चरण में सांसद संतोष पांडेय ने अधिवक्ता पंडित मिहिर झा को जिला अध्यक्ष का नियुक्ति पत्र सौंपा। राष्ट्रीय ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष ललित मिश्रा भी इस दौरान विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने श्री झा की संगठनात्मक दक्षता, समाज सेवा के प्रति उनकी सक्रियता तथा नेतृत्व क्षमता की सराहना की।

अपने संबोधन में सांसद संतोष पांडेय ने नवनियुक्त अध्यक्ष श्री झा को शुभकामनाएँ देते हुए समाज की एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती को समय की आवश्यकता बताया। वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि मिहिर के नेतृत्व में ब्राह्मण समाज के शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक आयामों को नई दिशा और गति मिलेगी। आयोजन में पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष नीलू शर्मा, सीरियस मिशन के किशोर झा, धनंजय कश्यप, जगदीश दुबे, मोहन मिश्रा, उमेश तिवारी, अशोक झा, सतीश झा, अभिषेक झा और अभिजीत झा सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने अधिवक्ता पं.मिहिर झा को जिम्मेदारीपूर्ण पद की शुभकामनाएँ देते हुए समाज के सर्वांगीण विकास में सहयोग का आश्वासन दिया। राष्ट्रीय समग्र ब्राह्मण समाज की यह बैठक संगठन के आगामी कार्यक्रमों और भावी कार्ययोजनाओं के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page