KCG

रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारीज का आध्यात्मिक कार्यक्रम 6 सितंबर को

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की ओर से खैरागढ़ में विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य रक्षाबंधन के आध्यात्मिक महत्व के साथ प्रेम, शांति, सद्भाव और श्रेष्ठ संस्कारों का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में सहज राजयोग के माध्यम से आत्मिक शक्ति, सकारात्मक सोच और जीवन में श्रेष्ठ परिवर्तन के विषय में मार्गदर्शन दिया जाएगा। साथ ही व्यसन, दुर्गुण और नकारात्मक प्रवृत्तियों से दूर रहकर पवित्र एवं श्रेष्ठ जीवन जीने का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम 6 सितंबर रविवार को शाम 7 बजे दिव्य संस्कृति भवन, सिद्धार्थ पेट्रोल पंप के पीछे, किला पारा, खैरागढ़ में आयोजित होगा। कार्यक्रम के बाद श्रद्धालुओं के लिए ब्रह्माभोजन की व्यवस्था भी रहेगी। आयोजकों ने नागरिकों और परिवारजनों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page